अफ्रीका महाद्वीप का भूगोल :
एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा दूसरा महाद्वीप अफ्रीका है , जो जिब्राल्टर जलसन्धि के द्वारा यूरोप से अलग होता है / इसके पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर है /
अफ्रीका एक ऐसा महाद्वीप है , जिससे कर्क, मकर और विषुवत तीनो रेखाए गुजरती है /
इसे भी पढ़े /-
उत्तरी अमेरिका का भूगोल : मूल निवासी , पर्वत एवं पठार , नदिया , झीले ,प्रमुख घास स्थल , जलधाराए . एवं प्रमुख उत्पादन
यूरोप महाद्वीप का भूगोल : प्रमुख पर्वत , नदिया , देश , दर्रा एवं सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदिया: (नदिया ,नहर एवं झील) -
- विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है , जिससे होकर विषुवत रेखा गुजरती है /
- विश्व की सबसे लम्बी नदी नील विक्टोरिया झील से निकलती है और भूमध्य सागर में गिरती है /
- मिश्र में स्वेज नहर है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है / इस नहर का निर्माण 1869 ई० में किया गया / इस नहर का राष्ट्रीयकरण मिश्र द्वारा 1956 ई० में किया गया /
- स्टेनली जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर है /
- नील नदी का उदगम स्थल विक्टोरिया झील है /
- आस्वान बाँध नील नदी पर बना है /
- नील नदी पर बसा सबसे बडा शहर काहिरा है /
- चाड झील सहारा मरूस्थल में स्थित प्रमुख झील है /
- नाइजर नदी को पाम तेल की नदी कहा जाता है /
इसे भी पढ़े /-
उत्तरी अमेरिका का भूगोल : मूल निवासी , पर्वत एवं पठार , नदिया , झीले ,प्रमुख घास स्थल , जलधाराए . एवं प्रमुख उत्पादन
यूरोप महाद्वीप का भूगोल : प्रमुख पर्वत , नदिया , देश , दर्रा एवं सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख जनजातिया :
अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी ), पिग्मी (कांगो बेसिन), बद्दू (सहारा मरूस्थल), में मिलने वाली प्रमुख जनजातिया है /
अफ्रीका में सबसे अधिक :
- विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल -अजीजिया (लीबिया) अफ्रीका में ही स्थित है यहाँ अब तक सर्वाधिक तापमान 58 डिग्री सेंट्रीग्रेट 13 सितम्बर 1922 को रिकार्ड किया गया था /
- अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है /
- अफ्रीका का सर्वाधिक नगरीकृत देश लीबिया है /
- अफ्रीका में किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व के सबसे बड़ी हीरे की खान है /
अफ्रीका के कालाहारी मरूस्थल में शुतुरमुर्ग नामक चिड़िया मिलती है
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पठार
अफ्रीका में अबीसीनिया का पधार व् दक्षिणी अफ्रीका का पठार स्थित है /
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरो का नगर कहा जाता है /
अफ्रीका महाद्वीप के मरूस्थल:
अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरूस्थल सहारा है जो 84,00,000 वर्ग किमी० में स्थित है / चाड झील इस मरूस्थल में स्थित प्रमुख झील है
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पठार :
- एटलस
- लोमा
- ड्रेकेंसबर्ग
- किलिमंजारो
- केन्या
अफ्रीका में प्रमुख उत्पादन :
- दक्षिण अफ्रीका सोना और हीरा के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है /
- दक्षिण अफ्रीका विश्व के 90% क्रोमियम का उत्पादन करता है /
- अफ्रीका में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया है /
- अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश ट्यूनीशिया है /
- अफ्रीका का प्रमुख खजूर उत्पादक देश मिश्र है , मिश्र के किसान "फैल्लाह" कहलाते है /
दक्षिण अफ्रीका के सीमावर्ती राज्य :-
- अंगोला
- बोत्सवाना
- मोजाम्बिक
- तंजानिया
- जाम्बिया
- जिम्बाम्बे
इन्हें फ्रन्टलाइन स्टेटस (सीमावर्ती राज्य ) कहते है /
अफ्रीका महाद्वीप के बारे में :
- गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश घाना है
- अफ्रीका में सीसल नामक पौधे से जूट पैदा होता है /
- दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लौम्फाटेन है /
- अफ्रीका को अंध महाद्वीप भी कहते है क्योकि यह आर्थिक ,सामाजिक,औद्योगिक,सांस्कृतिक,और शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है /
- दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरो का नगर कहा जाता है /
- अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है /
- विक्टोरिया झील से विषुवत रेखा गुजरती है /
- अफ्रीका एक ऐसा महाद्वीप है , जहा से तीनो रेखाए (कर्क,मकर एवं विषुवत) गुजरती है /
- अफ्रीका में उष्ण घास के मैदान को सवाना और शीतोष्ण घास के मैदान को वेल्ड कहते है /
- अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है जो दक्षिण अफ्रीकी गणराज्य के केपटाउन नगर से मिश्र के काहिरा नगर तक जाते है
इसे भी पढ़े /-
उत्तरी अमेरिका का भूगोल : मूल निवासी , पर्वत एवं पठार , नदिया , झीले ,प्रमुख घास स्थल , जलधाराए . एवं प्रमुख उत्पादन
यूरोप महाद्वीप का भूगोल : प्रमुख पर्वत , नदिया , देश , दर्रा एवं सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubt please let me know