उत्तर प्रदेश: ऊर्जा संसाधन



त्तर प्रदेश में तीन प्रकार से ऊर्जा संसाधन प्राप्त होते हैं । 

पहला जलीय ,दूसरा तापीय तथा तीसरा परमाण्विक

जलीय विद्युत उत्पादन का कार्य उत्तर प्रदेश जल विद्युत उत्पादनà निगम लिमिटेड द्वारा, तापीय उत्पादन का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड तथा परमाण्विक ऊर्जा उत्पादन भारतीय नाभिकीय ऊर्जा आयोग द्वारा किया जाता है।

उत्तर प्रदेश में संपूर्ण विद्युत उत्पादन का लगभग 88% तापीय विद्युत 10% जल विद्युत तथा लगभग दो 2% नाभिकीय विद्युत के रूप में उत्पादन होता है।

जल विद्युत उत्पादन: 




विद्युत उत्पादन सिंचाई तथा पेयजल के लिए उत्तर प्रदेश में अनेक बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं का निर्माण किया गया है।

  • रिहंद परियोजना रिहंद नदी पर पिपरी (सोनभद्र) में स्थित है।
  • ओबरा परियोजना रिहंद नदी ओबरा (सोनभद्र) में स्थित है।
  • माताटीला परियोजना बेतवा नदी झांसी में स्थित है।
  • परीक्षा बांध परियोजना बेतवा नदी झांसी में स्थित है।
  • राजघाट परियोजना बेतवा नदी ललितपुर में स्थित है।
  • खारा परियोजना आसन नदी सहारनपुर में स्थित है।
  • शारदा परियोजना शारदा नदी वनवास पीलीभीत में स्थित है।


ताप विद्युत केंद्र : 



राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एन टी पी सी) द्वारा प्रथम ताप विद्युत परियोजना गृह उत्तर प्रदेश के सिंगरौली सोनभद्र में स्थापित किया गया है।

एनटीपीसी के अधीन तीन गैस आधारित तथा चार कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र हैं।

उत्तर प्रदेश में परमाणु ऊर्जा केंद्र नरौरा में स्थापित हुआ है।

उत्तर प्रदेश के राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अधीन ताप विद्युत संयंत्र निम्नलिखित है।

ओबरा,अनपरा (सोनभद्र) हरदुआगंज (अलीगढ़) पनकी (कानपुर) तथा परीक्षा (झांसी) 

प्रदेश में एनटीपीसी के अधीन विद्युत संयंत्र निम्न है।

  • रिहंद (सोनभद्र) 
  • टांडा (अंबेडकर नगर) 
  • ऊंचाहार (रायबरेली) 
  • दादरी (गौतम बुद्ध नगर)
अनपरा डी ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना जापान के सहयोग से तथा ओबरा एवं हरदुआगंज ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से की गई है।

केंद्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग का गठन 1988 में किया गया था इस आयोग के मुख्य उद्देश्य हैं विद्युत व्यवस्था में आमूल चूल सुधार करना तथा उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाना।

लखनऊ को उत्तर प्रदेश का ऊर्जा शहर कहा जाता है। 
सोलर सिटी आगरा एवं मुरादाबाद को कहा जाता है।
रेणुकूट स्थित हिंडाल्को एल्यूमीनियम संयंत्र को विद्युत आपूर्ति रिहंद परियोजना से होती है।
उत्तर प्रदेश का एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र नरौरा बुलंदशहर है।
उत्तर प्रदेश में अधिकांश विद्युत उत्पादन की परियोजनाएं तापीय है।
औरैया वाला तथा दादरी उत्तर प्रदेश में गैस आधारित तापीय विद्युत संयंत्र हैं।
खारा जल विद्युत केंद्र यमुना नदी पर अवस्थित है।

परमाण्विक ऊर्जा संयंत्र :

उत्तर प्रदेश में परमाणु ऊर्जा केंद्र नरौरा में स्थापित हुआ है।

अवश्य पढ़े 

  • ओबरा जल विद्युत केंद्र किस नदी पर बनाया गया है।रिहंद नदी
  • ओबरा ताप विद्युत संयंत्र केंद्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है  सोवियत रूस
  • उत्तर प्रदेश में वैकल्पिक ऊर्जा के विकास हेतु वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान की स्थापना कब की गई थी  वर्ष 1983 में
  • माताटीला बहुउद्देशीय परियोजना किस नदी पर है बेतवा नदी
  • किस स्थान पर एक नाभिकीय ऊर्जा संयोजन है। नरौरा बुलंदशहर
  • रिलायंस समूह द्वारा 12000 मेगावाट के ताप विद्युत स्टेशन की स्थापना की गई है। रोजा में
  • ऊर्जा के किस रूप में प्रदूषण की समस्या नहीं होती है।सौर ऊर्जा
  • भारत में अधिकांश प्राकृतिक गैस का उत्पादन कहां से से किया जाता है। मुंबई हाई से।
  • ऊर्जा के किस रूप में प्रदूषण की समस्या नहीं होती है । सौर ऊर्जा
  • उत्तर प्रदेश में किस नहर पर सर्वाधिक जल विद्युत उत्पादन केंद्र है शारदा नहर
  • वायु शक्ति में ऊर्जा का कौन सा रूप विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित होता है गतिज ऊर्जा
  • बगलिहार परियोजना किस नदी पर है  चिनाब नदी
  • उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में से किस में 2018 में फ्रांस के सहयोग से एक वृहद सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित किया गया है  मिर्जापुर में





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ