उत्तर प्रदेश के वन, वन्य जीव एवं अभ्यारण्य


  • https://studyup4u.blogspot.com/2024/01/Wildlife sanctuary list in up.html

  • उत्तर प्रदेश की प्रथम वननीति 1952 में तथा द्वितीय वननीति 1988 में घोषित की गई थी।
  • उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना 15 नवंबर 1974 ई को की गई थी
  • भारतीय वन सर्वेक्षण 2019 के अनुसार उत्तर प्रदेश में 16582 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में वन फैला है जो कि प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत है।

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वन क्षेत्र प्रतिशत वाले पांच जिले निम्न है।

  1. सोनभद्र 
  2. चंदौली
  3. पीलीभीत 
  4. मिर्जापुर 
  5. चित्रकूट

उत्तर प्रदेश के न्यूनतम वन क्षेत्र प्रतिशत वाले 5 जिले निम्न है।

  1. भदोही 
  2. मैनपुरी 
  3. देवरिया 
  4. बदायूं 
  5. मऊ
  • उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सघन वन क्षेत्र वाला जिला लखीमपुर खीरी (804.019 वर्ग किलोमीटर) है।
  • उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वन तराई एवं भांवर क्षेत्र में पाए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश में निम्न प्रकार के वन पाए जाते हैं।
  • उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वन
  • उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन 
  • उष्णकटिबंधीय कटीले वन
  • राज्य में वन सामान्यतया उष्णकटिबंधीय प्रकार के हैं।
  • उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वन मुख्य रूप से प्रदेश के भांवर एवं तराई क्षेत्र में पाए जाते हैं।
  • उष्णकटिबंधीय वनों में मुख्य रूप से साल, बेर, महुआ, पलास, सेमल, जामुन आदि पाए जाते है ।
  • उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन प्रदेश के पूर्व मध्य एवं पश्चिमी मैदाने में पाए जाते हैं इसमें मुख्य रूप से साल पलाश अमलताल बेल अंजीर के वृक्ष पाए जाते हैं।

अवश्य देखें :

भारत के किस राज्य में सर्वाधिक सिंचाई नलकूपों से होती है
  • उत्तर प्रदेश
नलकूप नहरे तालाब हुए तथा अन्य साधन किस प्रदेश का सिंचाई का प्रमुख साधन है।
  • उत्तर प्रदेश
2011 में उत्तर प्रदेश का अब लिखित वन क्षेत्र अपने कुल क्षेत्र का लगभग था। 
  • 7%
कौन सा जनपद सर्वाधिक वनाच्छादित है।
  • सोनभद्र
उष्णकटिबंधीय कटीले वन प्रदेश के दक्षिण भाग में पाए जाते हैं इसमें प्रमुख रूप से थोर, बबूल,नीम, थामन, कक्को,कत्था आदि पाए जाते हैं।
प्रशासकीय रूप से उत्तर प्रदेश के संपूर्ण वन क्षेत्र को 6 वर्गों में बांटा गया है जो निम्न है।
  • आरक्षित वन 
  • संरक्षित वन 
  • अवर्गीकृत वन
  • राजकीय वन
  • सामुदायिक वन 
  • निजी वन
उत्तर प्रदेश में द ग्रीन ऑपरेशन परियोजना का आरंभ 2001 में हुआ था।
उत्तर प्रदेश में वनों को वर्ष 1935 में राजकीय संपत्ति घोषित किया गया था।
उत्तर प्रदेश में सामाजिक वानिकी योजना 1976 ईस्वी में की गई थी।
उत्तर प्रदेश में वन संबंधी शिक्षा का प्रारंभ 1878 ईस्वी में हुआ था।

अपने प्रियजनों की स्मृति में वृक्षारोपण का संबंध स्मृति वन योजना से है।
उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव का प्रारंभ 1952 ई से हुआ ।
वर्ष 1989-90 से सामूहिक बीमा योजना वन श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में 2007-08 से वृक्षारोपण योजना चलाई जा रही है।

वन्य जीव :

भारत के प्रथम वन्यजीव संरक्षण संगठन की स्थापना 1956 ईस्वी में उत्तर प्रदेश में की गई थी ।

भारत में वन्यजीवों के संरक्षण के सर्वोच्च संस्था भारतीय वन्यजीव बोर्ड है। 

42 में संविधान संशोधन 1976 द्वारा संविधान की समवर्ती सूची में वन और वन्य प्राणियों को जोड़ा गया है।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 1 राष्ट्रीय उद्यान ,11 वन्य जीव विहार, 14 पक्षी विहार ,तथा 3 प्राणी उद्यान है।

प्रदेश का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है यह लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है यह 490 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है इसे 1977 ईस्वी में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।

प्रदेश का सबसे पुराना वन्य जीव विहार चंद्रप्रभा है जो चंदौली जिले में स्थित है इसकी स्थापना 1957 ईस्वी में किया गया था।

राष्ट्रीय जल जीव डॉल्फिन उत्तर प्रदेश के सोनभद्र एवं मिर्जापुर जिलों में गंगा नदी में पाई जाती है।

दुधवा राष्ट्रीय पार्क को 1987-88 ईस्वी में बाघ परियोजना में शामिल किया गया।

9 जून 2014 ई को प्रदेश सरकार द्वारा पीलीभीत वन्य जीव अभ्यारण को बाघ अभ्यारण घोषित किया गया ।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख वन्य जीव विहार :

  • चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार                  चंदौली
  • कतरनिया घाट वन्य जीव विहार        बहराइच
  • महावीर स्वामी वन्य जीव विहार        ललितपुर
  • रानीपुर वन्य जीव विहार                बांदा ,चित्रकूट
  • किशनपुर वन्य जीव विहार             लखीमपुर खीरी
  • राष्ट्रीय चंबल वन्य जीव                  आगरा इटावा
  • कछुआ वन्य जीव विहार                   वाराणसी
  • कैमूर वन्य जीव विहार                मिर्जापुर सोनभद्र
  • हस्तिनापुर वन्य जीव विहार       मेरठ ,हापुड़ ,बिजनौर                                                     अमरोहा, मुजफ्फरपुर

उत्तर प्रदेश के पक्षी विहार : 

  • लाख बेहोशी पक्षी विहार                  कन्नौज
  • समसपुर पक्षी विहार                     रायबरेली
  • चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार            उन्नाव
  • बखिरा पक्षी विहार                   संत कबीर नगर
  • समान पक्षी विहार                          मैनपुरी
  • ओखला पक्षी विहार                 गौतम बुद्ध नगर
  • सांडी पक्षी विहार                           हरदोई
  • सुर सरोवर पक्षी विहार                   आगरा
  • जेपी नारायण पक्षी विहार               बलिया
  • डॉ भीमराव अंबेडकर पक्षी विहार    प्रतापगढ़
  • विजय सागर पक्षी वन्य जीव विहार   महोबा
  • पटना पक्षी वन्यजीव विहार              एटा
  • शेख पक्षी वन्य जीव विहार           अलीगढ़

वस्तुनिष्ठ प्रश्न :

1. उत्तर प्रदेश में एक बब्बर शेर सफारी स्थापित किया जा रहा है
  • इटावा में
2. 2011 में उत्तर प्रदेश का अब लिखित वन क्षेत्र अपने कुल क्षेत्रफल का लगभग कितना था।
  • 7%
3. द ऑपरेशन ग्रीन परियोजना का उत्तर प्रदेश में शुभारंभ हुआ था।
  • 2001 में
4. बखिरा पक्षी विहार जहां स्थित है वह जगह है
  • बस्ती
5. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान किस जनपद में स्थित है
  • लखीमपुर खीरी
6. प्रदेश में नवाबगंज पक्षी विहार कहां स्थित है
  • उन्नाव
7. सुरहाताल (जयप्रकाश नारायण) पक्षी विहार अवस्थित है
  • बलिया में
8. उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा वन्य जीव विहार है।
  • हस्तिनापुर वन्य जीव विहार
8. बेंतीताल पक्षी विहार कहां स्थित है।
  • प्रतापगढ़ में
9. कछुआ वन्य जीव विहार कहां स्थित है।
  • वाराणसी में
10. देश में वन संबंधी शिक्षा कब प्रारंभ हुई।
  • 1878 ईस्वी में
11. कत्था की प्राप्ति किस वृक्ष से होती है।
  • खैर 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ