Future Tense : Future Indefinite Tense, Future Continuous Tense ,Future Perfect Tense

 Future Tense 

Future tense (भविष्य काल): इस tense की पहचान वाक्य के अंत में गा है ,गी है ,गे है , इत्यादि शब्द आने से होते है / अन्य दोनो tense की तरह से future tense भी चार प्रकार के होते है :

1.Simple future tense or future Indefinite Tense

2.Future Continuous Tense 

3.Future Perfect Tense

4.Future Perfect Continuous tense


>>>Must Read : Present Indefinite Tense In Hindi  (पूरा पढ़े ...)

आइए अब इसके future tense सभी प्रकारों के बारे में बिस्तार से अध्ययन करते है 


Simple future Tense or Future Indefinite Tense :



इस tense की पहचान वाक्य के अंत में गा है ,गी है , गे है इत्यादि शब्द के होने से होती है / 


वाक्यों को बनाने के नियम : 

नियम 1. future tense में Will/Shall का प्रयोग सहायक क्रिया के रूप में होता है /


कहा पर will एवं कहा पर shall का प्रयोग होता है :  

नियम 2.  I एवं We के साथ Shall तथा इसके अलावा जितने भी Noun या Pronoun उन सभी के साथ Will का प्रयोग किया जाता है /


अब उदाहरण के माध्यम से जान लेते है /-

रीता गाना गायेगी/- Reeta will sing a song.

प्रिया बाजार जायेगी /-Priya will go to market 

मै किताब पढूंगा /-I shall read the book 

वह क्रिकेट मैच खेलेगा /- He will play Cricket match.


अब आप इसे अच्छे से समझ गए होंगे कि किस तरह से हम future tense के साधारण वाक्यों को translate करते है /

इसके अंतर्गत नकारात्मक एवं प्रश्नवाचक tense भी होते है / उनके बारे में भी जान लेते है /-

>>>Must Read : Present Indefinite Tense In Hindi  (पूरा पढ़े ...)


Simple future tense or Future Indefinite Tense :

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentence): 

  • इन वाक्यों के अंतर्गत वाक्यों में नहीं का प्रयोग होता है / 
  • इन वाक्यों को translate करते समय हम सहायक क्रिया will/shall के साथ में not का प्रयोग करते है /

इसका प्रयोग किस तरह से करते है उदाहरण के माध्यम से देख लेते है  

चलिए उदाहरण के माध्यम से सीखते है /-

  • मै किताब नहीं पढूंगा/-I shall not read the book. 
  • वे बाजार नहीं जायेंगे /-They will not go to market. 
  • पूजा मिठाई नहीं खायेगी /- Pooja will not eat sweet. 
  • सुमन विद्यालय नही जायेगी /-Suman will not go to school.


>>>Must Read : Present Indefinite Tense In Hindi  (पूरा पढ़े ...)

Simple future tense or Future Indefinite Tense :
प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative sentence )

इन वाक्यों के अंतर्गत वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द (कौन, क्यों ,क्या ,कैसे ,कब) इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता है / 

ये भी दो प्रकार से होते है (1.) प्रश्नाचक शब्द पहले आता है (2.)प्रश्नवाचक शब्द बीच में आता है 

जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के शुरुवात में आता है :- 

नियम - यदि वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द आरम्भ में आता है तो उसका Translation करते समय प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी नहीं बनती है /

इसके अलावा सहायक क्रिया का प्रयोग वाक्य के आरम्भ में किया जाता है / 


उदाहरण देखिये और समझिए : 

1.क्या मोहन बाजार जाएगा ?- Will Mohan go to market?

2.क्या राधा किताब पढेगी ?- Will Radha read the book?

3.क्या सुनील गीत गायेगा ?- Will Sunil sing a song ?


जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आता है : 

नियम -जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आता है तो वाक्य को translate करते समय प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले बनती है /

 उदाहरण से समझिए - 

1.तुम कहा जाओगे ? -where will you go ?

2.तुम क्या खाओगे ?what will you eat ?

3. तुम कब तक आओगे ? when will you come ?

>>>Must Read : Present Indefinite Tense In Hindi  (पूरा पढ़े ...)

Future Continuous Tense:

पहचान : इस Tense की पहचान वाक्य के  अंत में रहा होगा ,रही होगी ,रहे होंगे इत्यादि शब्द के आने से होती है / जैसे = वह गीत गा रहा होगा , राधा खाना खा रही होगी , इत्यादि /

वाक्यों के बनाने के नियम : 


नियम 1- इस tense में सहायक क्रिया will /shall के साथ साथ be का भी प्रयोग करते है / 

उदाहरण से समझिए

  1. वह काम कर रहा होगा /- He will be working.
  2. पवन क्रिकेट खेल रहा होगा /-Pavan will be standing.
  3. वे खड़े हो रहे होंगे /- They will be standing.


नकारात्मक वाक्य (Negative) : इन वाक्यों में नहीं का प्रयोग होता है 

अनुवाद के नियम : इन वाक्यों का English में translate करते समय will या shall के तुरंत पश्चात not का प्रयोग करते है /

उदाहरण : 

  1. वे मैच नहीं खेल रहे होंगे -They will not be playing match.
  2. गीता किताब नहीं पढ़ रही होगी /-Geeta will not be reading the book.
  3. पवन पेड़ पर नहीं चढ़ रहा होगा /-Pavan will not be climbing on the tree.  


प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence): 

इन वाक्यों के अंतर्गत वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द (कौन, क्यों ,क्या ,कैसे ,कब) इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता है / 

ये भी दो प्रकार से होते है (1.) प्रश्नाचक शब्द पहले आता है (2.)प्रश्नवाचक शब्द बीच में आता है 

जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के शुरुवात में आता है :- 

नियम -

  • यदि वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द आरम्भ में आता है तो उसका Translation करते समय प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी नहीं बनती है /
  • इसके अलावा सहायक क्रिया का प्रयोग वाक्य के आरम्भ में किया जाता है / 

उदाहरण :- 

  1. क्या वे गीत गा रहे होंगे /-Will they not be singing a song.?
  2. क्या वे पेड़ पर चढ़ रहे होंगे /-Will they not be climbing on the tree. ?


जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आता है : 

नियम -जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में आता है तो वाक्य को translate करते समय प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले बनती है /

उदाहरण से समझिए - 

  • वे क्या कर रहे होंगे ?- What will you doing ? 

Future Perfect Tense:

पहचान : इस Tense में वाक्य के अंत में चुका होगा  ,चुकी होगी ,चुके होंगे  इत्यादि शब्द आते है / तथा कार्य का पूर्ण होना पाया जाता है / - 

अनुवाद करने के नियम : 
नियम 1 - 
इस Tense में एक वचन या बहुबचन सभी कर्ता के लिए have का प्रयोग होता है तथा मुख्य क्रिया की third form प्रयोग करते है / 
उदाहरण :  
मोहन खाना खा चुका होगा /- Mohan will have eat the food .
रीता विद्यालय पहुच चुकी होगी /- Reeta will have reached to school .
प्रिया किताब पढ़ चुकी  होगी /- Priya will have read the book . 

नकारात्मक वाक्य (Negative Sentence ) : इस प्रकार के वाक्यों में सहायक क्रिया के तुरंत बाद not का प्रयोग करते है /-
उदाहरण : 
वे विद्यालय नहीं पहुच चुके होंगे /- They will have not reached to school .
वे खाना नहीं खा चुके होंगे /- They will have not eaten the food .

Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक शब्द ): 

इन वाक्यों के अंतर्गत वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द (कौन, क्यों ,क्या ,कैसे ,कब) इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता है / 

ये भी दो प्रकार से होते है (1.) प्रश्नाचक शब्द पहले आता है (2.)प्रश्नवाचक शब्द बीच में आता है 

जब प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के शुरुवात में आता है :- 

नियम -

  • यदि वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द आरम्भ में आता है तो उसका Translation करते समय प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी नहीं बनती है /
  • इसके अलावा सहायक क्रिया का प्रयोग वाक्य के आरम्भ में किया जाता है / 

उदाहरण :- 

  1. क्या वे गीत गा चुके  होंगे /-Will they have  sung a song.
  2. क्या वे पेड़ पर चढ़ चुके होंगे /-Will they have  climbed on the tree. 
 

>>>Must Read : Present Indefinite Tense In Hindi  (पूरा पढ़े ...)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ