एशिया महाद्वीप का भूगोल :-
एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आशु से हुई है , जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है / यह संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर विस्तृत है / इससे होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत्त विषुवत ,कर्क.एवं आर्कटिक गुजरते है /
एशिया महाद्वीप का भूगोल (के बारे में) :
एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर ,दक्षिण में हिन्द मसागर और पूर्व में प्रशांत महासागर है / पश्चिम में यूराल पर्वत,कैस्पियन सागर,काला सागर व् भूमध्य सागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाती है /
लाल सागर एवं स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करता है /
बेरिंग जलसन्धि एशिया को उ० अमेरिका से अलग करती है /
यहाँ विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है /
एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप है / - अरब का प्रायद्वीप ,दक्कन का प्रायद्वीप तथा इंडोचीन का प्रायद्वीप (अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है)
लाल सागर एवं स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करता है /
बेरिंग जलसन्धि एशिया को उ० अमेरिका से अलग करती है /
यहाँ विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है /
एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप है / - अरब का प्रायद्वीप ,दक्कन का प्रायद्वीप तथा इंडोचीन का प्रायद्वीप (अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है)
एशिया महाद्वीप का भूगोल (प्रमुख पर्वत एवं पठार) :
- एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वत श्रेणी का माउन्ट एवरेस्ट (8848.50 मी०) है ,जो नेपाल में स्थित है /
- नेपाल में हिमालय को सागरमाथा के नाम से जाना जाता है /
- विश्व का सबसे बड़ा पठार तिब्बत का पठार है जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किमी० में फैला हुआ है /
- एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पठार पामीर का पठार है , जिसकी ऊँचाई 4,875 मी0 है इसी कारण इसे विश्व की छत कहा जाता है /
एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा एवं वडा देश :
- एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन है तथा सबसे छोटा देश मालदीव है /
एशिया के स्थलरूद्ध देश :
एशिया के स्थलरूद्ध (जिसकी सीमा समुद्र को नहीं छूती है) देश है - कजाकिस्तान(सबसे बड़ा स्थलरूद्ध देश) ,अफगानिस्तान,मंगोलिया,नेपाल,भूटान,तुर्कमेनिस्तान,उज्बेकिस्तान,किर्गीस्तान , लाओस,एवंतजाकिस्तान
एशिया महाद्वीप का भूगोल (प्रमुख नदिया) :
- प्रशांत महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदिया है / ह्वांगहो ,आमूर,सीक्यांग,और यांग्य -सी-क्यांग /
- आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदिया है / जिसका मुहाना शीतऋतु में जम जाता है - लीना ,ओबे, एवं येनेसी
एशिया की सबसे लम्बी नदी :
- एशिया में सबसे लम्बी नदी यांग्सी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर (397 मी०) की है /
विश्व का सबसे गहरा गर्त :
- फिलिपीन्स द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त (11033 मी०) है /
एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीले
- विश्व की सबसे गहरी झील वैकाल झील , एशिया में स्थित है /
- विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कैस्पियन सागर एशिया महाद्वीप में स्थित है
- रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते है बैकाल झील एवं कैस्पियन सागर साइबेरिया में ही है /
- एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील (4267 मी० ऊँचा)लद्दाख एवं तिब्बत में स्थित है /
विश्व का सबसे लम्बा प्लेटफार्म :
- एशिया में विश्व का सबसे लंबा प्लेटफार्म गोरखपुर (उ०प्र०) भारत में स्थित है , इसकी लम्बाई 1.3 किमी० है /
एशिया में सर्वाधिक :
- एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है /
- एशिया महाद्वीप में स्थित चीन सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश है (दूसरा - जापान )
- विश्व का सर्वाधिक समाचारपत्र पढ़ने वाला देश हांगकांग है /
- विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है /
- एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है /
- एशिया में सर्वाधिक जल विद्युत् का विकास जापान में हुआ है
- एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम (11,405 मिमी०) मेघालय भारत में है /
- महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी है /
एशिया महाद्वीप से सम्बंधित प्रश्न :
- भूमध्य सागरीय जलवायु के एशियाई देश - साइप्रस ,जार्डन,टर्की, इजराइल, लेबनान आदि
- एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है
- एशिया का सबसे बड़ा रेलमार्ग ट्रांस -साइबेरियन रेल मार्ग है / यह लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक जाता है /
- एशिया की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग शिकन जापान में है /
- एशिया में विश्व का सर्वाधिक रबर उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है /
- सबसे ज्यादा टिन उत्पादित करने वाला देश मलेशिया है /मलेशिया के किन्ता -केलांग घाटी में स्थित इपोह टिन खनन का प्रमुख केंद्र है /
- एशिया का सबसे गर्म नगर जैकोबाबाद (पाकिस्तान) है तथा सबसे ठंडा नगर बर्खोयांस्क (साईबेरिया) है बर्खोयांस्क को पृथ्वी का शीत ध्रुव भी कहते है
- लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर स्वेज नहर है /
- एशिया में सिनकोना का सबसे बड़ा उत्पादक देश इंडोनेशिया है / सिनकोना से कुनैन बनायी जाती है , जो मलेरिया की दवा है
- लाओस-थाईलैंड-म्यांमार स्वर्णिम त्रिभुज के अंतर्गत आते है /
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubt please let me know