अन्टार्कटिका महाद्वीप : अन्टार्कटिका की खोज , अन्टार्कटिका की सबसे ऊँची चोटी , ज्वालामुखी , अन्टार्कटिका में भारत

 अन्टार्कटिका महाद्वीप 

अन्टार्कटिका महाद्वीप विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है / यह दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है / अन्टार्कटिका की भूमि तीन महासागरो -हिन्द महासागर ,प्रशांत महासागर ,और अटलांटिक महासागर से घिरी है / इन महासागरो के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अन्टार्कटिका महासागर कहते है / वेदिल व् रास सागर अंटार्कटिक महासागर के ही भाग है इसका ताप 4 डिग्री सेंटीग्रेट से कम रहता है /

उत्तरी अमेरिका का भूगोल : मूल निवासी , पर्वत एवं पठार , नदिया , झीले ,प्रमुख घास स्थल , जलधाराए . एवं प्रमुख उत्पादन  


अंटार्कटिक महाद्वीप की खोज :

  • इस महाद्वीप की खोज का सर्वप्रथम प्रास अंग्रेज नाविक जेम्स कुक के द्वारा किया गया ,लेकिन वह इसके मुख्य भूमि तक नहीं पहुच पाया /
  • इस महाद्वीप की मुख्य भूमि की खोज करने का श्रेय फेबियन वेलिंग शासेन को जाता है , जिसने 1820 ई० में बोस्ताक नामक जहाज पर सवार होकर इसके मुख्य भूमि तक पहुचा  /
  • अंटार्कटिक का 98% भाग सदा बर्फ से ढका रहता है पूर्णतः बर्फ से ढके रहने के कारण इसे श्वेत महाद्वीप भी कहा जाता है /
  • दक्षिणी ध्रुव पर पहुचने वाले प्रथम भक्ति नार्वे निवासी एमंडसेन (1911 ई०) था /
  • शीत ऋतु और ग्रीष्म ऋतु में महाद्वीप का अलग-अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है /

अन्टार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी :

  • क्वीन मोड पर्वतश्रेणी इस महाद्वीप को दो बराबर भागो में बांटती है / यहाँ की सर्वोच्च चोटी बिंसन मासिफ (5140 मी०)  है /

अन्टार्कटिका  : ज्वालामुखी 

  • माउंट एर्बुश अंटार्कटिक का अकेला सक्रिय ज्वालामुखी है /  


अन्टार्कटिका महाद्वीप के बारे में :

  • विश्व में सबसे कम तापमान अन्टार्कटिका के वोस्टाक में रिकार्ड किया गया है / जो 89.2 डिग्री सेंटीग्रेट है /
  • अंटार्कटिक में पोल आफ कोल्ड में विश्व का न्यूनतम वार्षिक तापमान मिलता है /
  • सूर्य के उत्तरायण के बाद अंटार्कटिक में छः महीने तक रात होते है जबकि सूर्य के दक्षिणायन के बाद यहाँ छः महीने तक दिन रहता है /
  • लाईकेन एवं माँस अंटार्कटिक की मुख्य वनस्पति है /
  • यहाँ कि क्रिल मछली झुंडो में रहती है / 


अंटार्कटिक में भारत :  

  • डा० गिरिराज सरोही दक्षिणी ध्रुव पर पहुचने वाले प्रथम व्यक्ति थे /
  • भारत ने अपना अंटार्कटिक अभियान 1981-82 में प्रारम्भ किया / 
  • भारत का पहला अभियान दल डा० सईद जहूर कासिम के नेतृत्व में 9 जनवरी 1982 को शुरू हुआ /
  • भारत में अंटार्कटिक में अपना पहला शोध केंद्र दक्षिण गंगोत्री 1983 ई० में स्थापित किया , जो अब नष्ट हो गया है /
  • 1989 ई० में दूसरे भारतीय शोध केंद्र मैत्री की स्थापना की गयी /
  • लार्समन हिल्स में भारत ने अपना तीसरा अनुसंधान केंद्र भारती स्थापित किया / 

   

और भी पढ़े :

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ