भारत छोडो आन्दोलन (Quit india movement) 1942



14 जुलाई 1942 ई० को वर्धा महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकारिणी की एक बैठक में भारत छोडो का एक प्रस्ताव पेश किया गया / 8 अगस्त 1942 ई0 को मुंबई के प्रसिद्ध आजाद मैदान में कांग्रेस कमेटी के एक बैठक हुई और इसी में भारत छोडो प्रस्ताव को स्वीकार किया गया /

महात्मा गांधी ने इसी आन्दोलन के दौरान करो या मरो का नारा दिया /

9 अगस्त 1942 ई० को महात्मा गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेता गिरफ्तार कर लिए गए / 

गांधी जी को कस्तूरबा गांधी महादेसाई और सरोजनी नायडू के साथ पूना के आगा खां पैलेस में तथा जवाहर लाल नेहरू , अबुल कलाम आजाद ,बल्लभ पटेल ,पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त तथा पट्टाभि सीता रमैया को अहमदनगर के किले में बंद कर दिया गया / 

अहमदनगर के किले में ही पं0 जवाहर लाल नेहरू ने डिस्कवरी आफ इंडिया नामक पुस्तक की रचना की थी /

कस्तूरबा गांधी और महादेसाई की मृत्यु आगा खां पैलेस में कैद के दौरान हो गयी /

भारत छोडो आन्दोलन के दौरान प्रसिद्ध समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण को गिरफ्तार करके बिहार के हजारीबाग़ जेल में रखा गया / जहा से वे जेल की दीवार कूद कर फरार हो गए / परन्तु उन्हें लाहौर में दुबारा गिरफ्तार कर लिया  गया / 

डा0 उषा मेहता ने कांग्रेस रेडिओ से प्रसारण किया था /

बलिया में गांधी वादी नेता चित्तू पाण्डेय के नेतृत्व में पहली समानांतर संस्कार का गठन हुआ / 

सतारा में वाई वी चौहान तथा नाना पाटिल के नेतृत्व में सबसे लम्बी समान्तर सरकार बनी जो 1945 तक चली /   


एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

if you have any doubt please let me know