ज्वालामुखी:
ज्वालामुखी एक प्रकार का विवर्धा छिद्र होता है / जिसका सम्बन्ध पृथ्वी के आन्तरिक भाग से होता है , जिसके माध्यम से लावा ,राख ,गैस ,जलवाष्प आदि का निर्गमन होता है / सिलिका की मात्रा के आधार पर लावा दो प्रकार का होता है /-
ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या मुख होता है जिससे पृथ्वी के भीतर का गर्म लावा, गैस, राख आदि बाहर आते हैं। वस्तुतः यह पृथ्वी की ऊपरी परत में एक विभंग होता है जिसके द्वारा अन्दर के पदार्थ बाहर निकलते हैं।
1.एसिड लावा :-
इस लावा में सिलिका की मात्रा अधिक होने के कारण ये काफी गाढा तथा चिपचिपा होता है , इसे धरातल पर अधिक फ़ैलने का अवसर नहीं मिलता अतः यह क्रेटर के आस-पास जमा होकर तीव्र ढाल वाले गुम्बदाकार शंकु का निर्माण करता है /
इटली का स्ट्राम्बोली तथा फ्रांस का पाई -डी-डोम एसिड लावा का अच्छा उदाहरण है /
2.बेसिक लावा :-
इस लावा में सिलिका की मात्रा कम होती है , अतः यह एसिड लावा की अपेक्षा अधिक तरल तथा पतला होता है /यह धरातल पर दूर तक फ़ैल जाता है ,जिसके कारण चपटे शंकु का निर्माण होता है /
हवाई द्वीप का मोनालोआ शंकु बेसिक लावा का अच्छा उदाहरण है /
ज्वालामुखी के बारे में :-
लावा तथा अन्य पदार्थो का निकास एक प्राकृतिक नली से होता है जिसे ज्वालामुखी नली कहा जाता है /
ज्वालामुखी शंकु के शीर्ष पर कीप के आकार का एक गढ्ढा होता है, जिसे क्रेटर कहा जाता है , जब क्रेटर में वर्षा का जल भर जाता है तो वह क्रेटर झील कहलाता है /
बोलीबिया की टिटिकाका झील तथा महाराष्ट्र की लोनार झील इसका अच्छा उदाहरण है /
क्रेटर के धसाव से या ज्वालामुखी के पुनः उदगार से क्रेटर के मुह से बड़ा हो जाने के से काल्डेरा का निर्माण होता है /
विश्व का सबसे बड़ा काल्डेरा जापान का आशो है /
गेसर :-
गर्म जल के ऐसे श्रोत जहा समय समय पर गर्म जल की फुआरे निकलती है , उसे गेसर कहा जाता है /
यलोस्टोन पार्क का ओल्ड फेथफुल गेसर विश्व का सबसे बड़ा गेसर है /
धुवारा :-
ज्वालामुखी पर्वतो पर ऐसी आकृति जहा से गैस और धुँआ निकलते रहते है ,उसे धुवारा कहा जाता है /
अलास्का के कटमई पर्वत को हजारो धुआरो की घाटी जाता है /
विश्व के प्रमुख सक्रिय ज्वालामुखी :-
- कोटोपैक्सी - इक्वाडोर
- मोनालोआ - हवाईद्वीप
- माउंट इरेबस - अन्टार्कटिका
- माउंट एटना - इटली
- हेक्ला - आइसलैंड
- स्ट्राम्बोली - इटली (इसे भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ कहा जाता है )सिसली द्वीप पर स्थित है
- कटमई - अलास्का
- रूहापेहू - न्यूजीलैंड
- पकाया - ग्वाटेमाला
- मेयाना - फिलीपींस
विश्व के प्रमुख सुषुप्त ज्वालामुखी :-
- विसुवियस - इटली
- क्राकाटाओ - इंडोनेशिया
- माउंटशस्ता - अमेरिका
- फ्यूजीआमा - जापान
विश्व के प्रमुख मृत ज्वालामुखी :-
- चिम्बाराजो - इक्वाडोर
- कोह सुल्तान - ईरान
- देमबंध - ईरान
- माउंट पोपा - म्यांमार
- किलिमंजारो - तंजानिया
- पोपोकैटेपिटल - मैक्सिको
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubt please let me know