इस्लाम धर्म



इस्लाम धर्म :

अरबी शब्द इस्लाम का अर्थ है समर्पण विशेष रुप से एक ईश्वर की इच्छा के प्रति समर्पण जिसे अल्लाह कहा जाता है । इस्लाम एक एकेश्वर वादी पंथ है जिसे इब्राहिमी पंथ भी कहा जाता है। परंपरा के अनुसार इसकी शुरुआत सातवीं सदी के अरब प्रायद्वीप में हुआ। इस्लाम की परंपरा के अनुसार अल्लाह के अंतिम पैगंबर मोहम्मद साहब मनुष्य तक पहुंचाई गई अवतरित किताब कुरान की शिक्षाओं पर आधारित है। इसमें शरीयत, हदीस तथा सीरत उन नबी अन्य ग्रंथ शामिल है। इस्लाम की प्रमुख समुदाय सुन्नी सिया सूफी तथा अहमदिया है। इस्लाम के मजहबी स्थल मस्जिद होती है।
इस्लाम विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पंथ है इस समय पूरे विश्व में लगभग 200 करोड़ मुसलमान है जिनमें लगभग 85% मुसलमान सुन्नी है तथा 15% सिया है।

इस्लाम के संस्थापक कौन है ?

इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब थे ।

इस्लाम धर्म की शुरुआत कब हुई?

हजरत मोहम्मद साहब का जन्म 570 ईसा पूर्व में मक्का में हुआ था ।
हजरत मोहम्मद साहब के पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था

इस्लाम का इतिहास ?

हज़रत मोहम्मद साहब को 610 ईस्वी में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई।

24 सितंबर 622 ई० में पैगंबर के मक्का से  मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत या हिजरी संवत के नाम से जानी जाती है ।

मोहम्मद की शादी 25 वर्ष की आयु में खदीजा नामक विधवा के साथ हुई।

मोहम्मद के पुत्री का नाम फातिमा एवं दामाद का नाम अली हुसैन है ।
देवदूत गैब्रियल ने पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान अरबी भाषा में संप्रेषित की थी।

कुरान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र ग्रंथ है।

पैगंबर मोहम्मद साहब ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया हजरत मोहम्मद साहब की मृत्यु 8 जून 632 ईसवी को भी इन्हें मदीना में दफनाया गया।

मोहम्मद साहब के मृत्यु के पश्चात इस्लाम धर्म दो भागों में विभाजित हो गया सुन्नी तथा शिया

सुन्नी उन्हें कहते हैं जो सुन्ना में विश्वास रखते हैं सुन्ना पैगंबर मोहम्मद साहब के कथनों तथा कार्यों का विवरण है सिया अली की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं तथा उन्हें मोहम्मद साहब का न्यायसंवत  उत्तराधिकारी मानते हैं अली मोहम्मद साहब के दामाद थे।

अली की शन 661 ईसवी में हत्या कर दी गई अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ई० कर्बला (इराक) नामक स्थान पर कर दी गई इन दोनों हत्याओं ने सिया को निश्चित मत का रूप दे दिया।

पैगंबर मोहम्मद साहब का उत्तराधिकारी खलीफा कहलाये।

इस्लाम जगत में खलीफा पद 1924 ईस्वी तक रहा 1924 ईस्वी में इसे तुर्की के शासक मुस्तफा कमाल पाशा ने समाप्त कर दिया।

सर्वप्रथम पैगंबर साहब का जीवन चरित्र इसाक ने लिखा मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद ए मिलाद उन नबी पर्व मनाया जाता है।

इस्लाम का प्रमुख मजहबी ग्रंथ 

इस्लाम का प्रमुख मजहबी ग्रंथ कुरान है जिसे देवदूत गैब्रियल ने मोहम्मद साहब को अरबी भाषा में संप्रेषित किया था ।  

भारत में इस्लाम धर्म का आगमन कब हुआ?

भारत में सर्वप्रथम इस्लाम का आगमन अरबों के जरिए हुआ 712 ई० में मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध के राजा दाहिर पर आक्रमण किया और तभी से भारत में इस्लाम का आगमन हुआ।

भारत में नमाज के दौरान मुसलमान लोग पश्चिम की तरफ अपना मुंह क्यों करते हैं?

नमाज के दौरान मुसलमान मक्का की तरफ मुंह करके खड़े होते हैं भारत में मक्का पश्चिम की ओर पड़ता है इसी कारण भारत में मुसलमान लोग पश्चिम दिशा की तरफ अपना मुंह करके खड़े होते हैं मक्का की ओर की दिशा किबला कहा जाता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ